हरिद्वार : दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो दिया तीन तलाक, देवर ने दुष्कर्म किया और ससुर ने छेड़खानी

By: Ankur Sat, 25 Sept 2021 10:42:47

हरिद्वार : दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो दिया तीन तलाक, देवर ने दुष्कर्म किया और ससुर ने छेड़खानी

हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक महिला को सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया गया क्योंकि वो दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाई और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं महिला से देवर ने दुष्कर्म किया और ससुर ने छेड़खानी भी की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पति के खिलाफ तीन तलाक, देवर के खिलाफ दुष्कर्म और ससुर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी कस्बे में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, ससुर ने भी छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। उसने देवर और ससुर की शिकायत पति से की तो उसने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर मायके वालों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 13 अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# गोरखपुर : नाले में अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के बीच घंटों तक चला सीमा विवाद

# हिमाचल : लॉटरी के नाम पर 40 लाख रूपये की ठगी, पुलिस में शिकायत की बात कही तो ठग लगे धमकाने

# हिमाचल की चिंता बरकरार, आठ साल के बच्चे समेत चार कोरोना संक्रमितों की गई जान, 202 नए मामले

# मांजरेकर ने कोहली पर उठाया सवाल, जहीर ने हार्दिक के लिए कहा, जानें भारत-इंग्लैंड टेस्ट का Update

# हरियाणा : फसल को हुआ नुकसान तो खेत में फंदा लगा जिम ट्रेनर ने दे दी अपनी जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com